वन कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जेसीबी छुड़ा ले गया माफिया

By दिनेश शुक्ल | Feb 26, 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर के आरक्षित और संरक्षित वन क्षेत्रों में सक्रिय खनन माफिया अब मरने-मारने पर उतारू हो गए हैं। वे हर कीतम पर जंगलों से कीमती फर्शी पत्थर निकालकर ले जाना चाहते हैं। मैदानी वन कर्मचारी उन्हें जब भी रोकने का प्रयास करते हैं तो खनन माफिया न केवल पथराव करते हैं बल्कि गोलियां भी चलाते हैं। इसी क्रम में गुरुवार-शुक्रवार की रात में सोनचिरैया अभयारण्य की तिघरा गेमरेंज के अंतर्गत कालाखेत के जंगल में अवैध खनन रोकने पहुंचे वन कर्मचारियों पर खनन माफिया ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और मौसे से ऑपरेटर सहित जेसीबी को छुड़ाकर ले गए। कालाखेत के जंगल में फरवरी माह में ही यह तीसरा मौका है, जब खनन माफिया ने वन कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया है। इससे पहले खनन माफिया वन कर्मचारियों पर दो बार हमला कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा में दुष्कर्म करने का आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार

बताया गया है कि वन विभाग के दल ने मगर कुण्डा पहुंचकर ऑपरेटर सहित जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन इसी दौरान झाडिय़ों में छिपे बैठे करीब 15-16 लोगों ने बंदूकों और कट्टों से वन कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। खनन माफिया ने लगभग 15 से 20 राउण्ड गोलियां चलाईं। चूंकि फायरिंग के दौरान कुछ वन कर्मचारी जेसीबी मशीन के पास मौजूद थे, इसलिए वन कर्मचारियों ने जावाबी फायरिंग नहीं की क्योंकि जवाबी फायरिंग करने से साथी कर्मचारियों को नुकसान पहुंचने की संभावरा थी। इस विपरीत परिस्थिति में वन कर्मचारियों ने पेड़ों की ओट में छिपकर अपनी जान बचाई। इसी मौके का फायदा उठाकर खनन माफिया ऑपरेटर और जेसीबी मशीन को छुड़ाकर प्रयागपुरा गांव में जाकर छिप गए। इस घटना के बाद वन कर्मचारी तिघरा थाने पहुंचे और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू, 6 और 7 मार्च को है प्रस्तावित यात्रा

सूत्रों के अनुसार खनन माफिया जब वन कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे। उसी दौरान वन कर्मचारियों के साथ मौजूद एसएएफ के चार जवानों में से एक जवान के हाथ से हड़बड़ाहट में बंदूक (कार्वाइन गन) वहीं कहीं गिर गई। बताया गया है कि घटना के बाद की गई सर्चिंग के दौरान बंदूक जंगल में ही पड़ी मिल गई। हालांकि वन विभाग के किसी अधिकारी ने आधिकारिक रूप से बंदूक गिरने और मिलने के घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर