JD(S) ने अरुणाचल में होने वाले चुनावों के लिए जारी किए कैंडिडेट्स के नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

ईटानगर। जनता दल (सेक्युलर) ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों और लोकसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। जद(एस) पहली बार अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव और राज्य में दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष रोकोम अपांग ने रविवार को यहां उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए घोषणा की कि पूर्वोत्तर के लिए जद(एस) के संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग-यिंगकियोंग सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला ने उमर अब्दुल्ला को बताया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

जद(एस) ने 39 वर्षीय बौद्ध भिक्षु और तवांग जिले में बड़े बांधों के खिलाफ आंदोलन के अग्रदूत रहे लामा लोब्स्यांग ग्यात्सो को मुख्यमंत्री पेमा खांडू के खिलाफ मुक्तो विधानसभा सीट से उतारा है। साल 2004 के बाद पहली बार मुक्तो विधानसभा सीट पर मुकाबला होगा। अरुणाचल पूर्व संसदीय सीट पर जद(एस) के उम्मीदवार बांदेय मिली होंगे। अरुणाचल प्रदेश में 60 सदस्यीय विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर एक साथ 11 अप्रैल को चुनाव होगा।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान

F-35 के बाद अब इजरायल के फाइटर जेट को भी किया ढेर, ईरान का चौंकाने वाला दावा

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बताया BJP की B-Team

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!