By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2022
जदयू नेताओं का एक वर्ग दावा करता है कि नरेंद्र मोदी सरकार में पार्टी के इकलौते नेता सिंह भारतीय जनता पार्टी के करीब आए हैं जबकि बिहार में सहयोगी होने के बावजूद दोनों दलों के बीच संबंध बहुत ज्यादा अच्छे भी नहीं हैं। राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल भी खत्म हो रहा है और जद(यू) ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वह इस सीट पर जीत दर्ज करने की स्थिति में है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 मई है। किसी भी मंत्री के लिए संसद के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य होना आवश्यक होता है। कभी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में शामिल सिंह बृहस्पतिवार को पटना में मौजूद नहीं थे जहां कुमार समेत पार्टी के शीर्ष नेता नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्यसभा उपचुनाव के उम्मीदवार अनिल हेगड़े के साथ आए थे। जद(यू) नेता ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू को महात्मा गांधी का समर्थन होने के कारण प्रधानमंत्री चुना गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस ‘युग पुरुष’ का नाम नहीं लेना चाहूंगा...जब यह सवाल आया कि पहली बार किसे प्रधानमंत्री होना चाहिए तो किसके पास संगठन का समर्थन था, किसके पास वोट थे, किसे सीडब्ल्यूसी के अधिक सदस्यों का समर्थन हासिल था? लेकिन वोट न होने के बावजूद एक व्यक्ति देश का पहला प्रधानमंत्री बना।’’ उन्होंने महात्मा गांधी का नाम लिए बिना उनका स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि इस फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती थी क्योंकि वह व्यक्ति हमारे लिए बहुत आदरणीय है लेकिन इतने वर्षों बाद भी कम से कम यह कहा जा सकता है कि यह हमारी पहली गलती थी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के पास सबकुछ था लेकिन उन्हें यह पद नहीं मिला।