अटकलों के बीच जदयू का बयान, जब तक हैं नीतीश कुमार, तब तक ही बिहार में NDA

By अंकित सिंह | Apr 06, 2022

वर्तमान में देखे तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में उनको लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कोई यह कह रहा है कि वे अगले उपराष्ट्रपति बन सकते हैं तो कोई यह कह रहा है कि राज्यसभा के रास्ते मोदी सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद बिहार में भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। इन सबके बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कुछ ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद जदयू ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार अभी मुख्यमंत्री हैं, 2025 के बाद रहेंगे या नहीं रहेंगे, यह पता नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में योगी मॉडल की जरूरत? उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के बयान से छिड़ा सियासी बवाल

आपको बता दें कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के कयासों को लेकर बिहार भाजपा में काफी खुशी दिखाई दे रही है। बिहार भाजपा को लगता है कि अगर नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे, तभी राज्य में उसे अपना मुख्यमंत्री मिलेगा। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में भाजपा फिलहाल 77 विधायकों के साथ नंबर वन पार्टी है। इस बार के विधानसभा चुनाव में जदयू को सिर्फ 43 सीटें मिली थी और वह तीसरे नंबर की पार्टी थी। एनडीए ने चुनाव से पहले ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। ऐसे में नतीजों के बाद भी नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बने। हालांकि कानून व्यवस्था और शराबबंदी को लेकर विपक्ष खूब आलोचना कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम