हरिवंश और राम नाथ ठाकुर को राज्यसभा के लिये नामित करेगी JDU

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

पटना। बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) ने बुधवार को कहा किराज्यसभा के उप सभापति हरिवंश और सांसद राम नाथ ठाकुर उच्च सदन के लिये होने वाले आगामी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार होंगे। इन दोनों का ही कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है। राज्य में राज्यसभा की पांच सीटों के लिये 26 मार्च को चुनाव होगा। ये सीटें अगले महीने खाली हो रही हैं। इन पांच सीटों में से जद(यू) के पास तीन सीटें हैं। 

पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह की मौजूदगी में संवाददाता सम्मेलन में यहां यह घोषणा की। आरसीपी राज्यसभा में जद(यू) के नेता भी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर जद(यू) की कोर कमेटी की एक बैठक भी हुई। यह बैठक एक घंटे से भी ज्यादा लंबी चली। बैठक के बाद नामों का ऐलान किया गया। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर

Tanvi Patri ने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर Syed Modi Super 300 के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह

Asian Champions Trophy: दीपिका की हैट्रिक से भारत ने चीन को 6-2 से हराया

China के Long March-2F रॉकेट से अंतरिक्ष जाएगा Pakistan का पहला अंतरिक्ष यात्री