बिहार के बाहर NDA का हिस्सा नहीं रहेगी जदयू, चार राज्यों में अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

पटना। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल- यूनाइटेड(जद यू) ने रविवार को कहा कि वह बिहार के बाहर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा नहीं होगा और पार्टी चार राज्यों में अपने दम पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर रविवार को आयोजित जद (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से बात करते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव के. सी. त्यागी ने कहा कि जद (यू) का विस्तार करने और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा पाने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अपनी हार से अभी तक उबर नहीं सके हैं विपक्ष के शीर्ष नेता: मोदी

त्यागी ने कहा कि हालांकि जद (यू) केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है और राजग के बैनर तले 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में इस दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, रामचंद्र प्रसाद सिंह और बिहार इकाई के प्रमुख बशिष्ठ नारायण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा