सीएम शिवराज सिंह के निशाने पर आए जीतू पटवारी, ट्वीट पर शुरू हुई सियासत

By दिनेश शुक्ल | Jun 24, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में ट्वीट को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी के ट्वीट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर निशाना साधा है। दरआसल जीतू पटवारी ने मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि- पुत्र के चक्कर में पाँच पुत्रियाँ पैदा हो गई! 1.नोटबंदी, 2.जीएसटी, 3.महंगाई, 4.बेरोजगारी, 5. मंदी! परंतु अभी तक विकास पैदा नहीं हुआ! इसी ट्वीट को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति गरमा गई। जहाँ अभी तक जीतू पटवारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते आ रहे थे, वही अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीतू पटवारी को अपने निशाने पर ले लिया है। 

इसे भी पढ़ें: शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, केंद्रीय नेतृव से होनी है बात: शिवराज

उन्होने अपने बयान में कहा कि क्या यही कांग्रेस की विकृत मानसिकता है, जिसने नैना साहनी को टुकड़े-टुकड़े कर तंदूर में जला दिया। क्या यही कांग्रेस की विकृत मानसिकता है, जिसने सरला मिश्रा को जिंदा जला कर खत्म कर दिया। क्या यही कांग्रेस की घटिया मानसिकता है, जो प्रीति श्रीवास्तव जैसी बेटी को गाड़ी में बांधकर उसकी हत्या करा देती है। कब तक कांग्रेस बेटियों को अपमानित करती रहेगी। वही शिवराज सिंह चौहान ने जीतू पटवारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह नेता वही है, जो मैडम सोनिया गांधी आपके बेटे को मोटरसाइकिल पर घुमाता है। यह वही नेता है, जो कहता है पार्टी गई तेल लेने। अब आपकी पार्टी तेल लेने जाए इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बेटियों को अपमानित करने का हक आपको किसने दिया। इस घटिया कृत्य के लिए इस नेता को पार्टी से बाहर करो और मैडम सोनिया गांधी देश से माफी मांगो।

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के ट्वीट को लेकर भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं को कहना है कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की महिलाओं के प्रति विकृत मानसिकता है। जिसके चलते ही उन्होनें ऐसा ट्वीट किया है। जबकि पूर्व मंत्री रहे जीतू पटवारी ने मामला बिगड़ता देख एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होनें लिखा कि- जहाँ तक बात बेटियों की है तो वे देवीतुल्य है। विकास की अपेक्षा के साथ मैनें एक ट्वीट किया है जिसे बीजेपी अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए उपयोग कर रही है। मैं अब भी कह रहा हूँ कि विकास का पूरे देश को इंतजार है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि पर दिग्विजय ने कहा- मोदी के लिए ‘‘पैसा कमाने का अवसर है’’ कोरोना वायरस आपदा

वही जीतू पटवारी के इस ट्वीट पर लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। जहाँ एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि सरकार की आलोचना करना आपका अधिकार है परंतु आपके द्वारा दिया गया उदाहरण बहुत ही गलत संदेश देता ही कि बेटियाँ हमारे लिए अप्रिय है। आपसे विनम्र निवेदन है कि आप इस ट्वीट को डिलीट करके सही शब्दावली का प्रयोग करके सरकार की आलोचना करें। तो वही दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से जीतू पटवारी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही है। 

बहरहाल अभी तक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट कर निशाना बनाए हुए थे। तो वही बुधवार को मोदी सरकार पर कटाक्ष करने वाले किए गए ट्वीट के बाद अब जीतू पटवारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निशाना बन गए है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश की राजनीतिक में बेटियों के नाम पर सियासत शुरू हो गई है।   

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा