जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के 3 सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

By अनुराग गुप्ता | Apr 01, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी मिली है। आपको बता दें कि सुरक्षाकर्मियों ने 3 आतंकवादियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जिसका संबंध आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से है। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: J&K के सोपोर में CRPF बंकर पर हमला करने वाली महिला की हुई पहचान, बुर्का पहनकर फेंका था पेट्रोल बम

शोपियां में एक आतंकवादी ढेर

इससे पहले शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के तुर्कवांगम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी बीच आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी और सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

प्रमुख खबरें

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को SC से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार