CWG 2022: भारत के इन दो दोस्तों ने एक ही दिन कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते गोल्ड मेडल

By निधि अविनाश | Aug 01, 2022

28 अगस्त से राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत हो गई है। भारत ने अब तक 6 मेडल हासिल कर लिए है। वेटलिफ्टिंग में भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। 31 जुलाई का दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा है। बता दें कि भारतीय वेटिलिफ्टिर जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने एक ही दिन में दो गोल्ड जीतकर भारत का नाम रौशन कर दिया। महज 19 और 20 साल की उम्र में इन दोनों खिलाड़ियों ने देश के अलग-अलग राज्यों से आकर इंगलैंड में इतिहास रच दिया। खेल के तीसरे दिन इन दोनों दोस्तों ने एक साथ भारत को गोल्ड दिलाया। जेरेमी ने जहां वेटलिफ्टिंग के 67 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड जीतकर दिन की शुरुआत की तो वहीं अचिंता ने 73 किलो भारवर्ग में सोना जीतकर खेल का अंत किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर