CWG 2022: WWE के रेसलर जॉन सीना ने शेयर की वेटलिफ्टर संकेत सरगर की तस्वीर

John Cena
Common creative
निधि अविनाश । Aug 1 2022 2:32PM

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने रजत पदक जीता है। 30 जुलाई 2022 को भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन देते हुए भारत की झोली में 4 मेडल डाले। भारत को सबसे पहला पदक संकेत सरगर ने दिलाया।

डब्लू डब्लू ई (WWE) के दिग्गज स्टार जॉन सीना ने भारत के वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बधाई दी है। जॉन सीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर संकेत सरगर की फोटो पोस्ट की है लेकिन कोई कैप्शन नहीं डाला है। इसे आप उनका बधाई देने का एक अनोखा अंदाज समझ सकते है।जानकारी के लिए बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने रजत पदक जीता है। 30 जुलाई 2022 को भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन देते हुए भारत की झोली में 4 मेडल डाले। भारत को सबसे पहला पदक संकेत सरगर ने दिलाया। उन्होंने 55 किग्रा वर्ग में यह मेडल हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: साइकिलिंग में मयूरी लुटे महिलाओं की 500 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में 18वें स्थान पर रही

चोटिल होने के कारण संकेत को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। अपनी कड़ी हिम्मत दिखाते हुए संकेत ने रजत पदक पर कब्जा करके भारत का नाम रौशन कर दिया। संकेत के अलावा मीराबाई चानू ने गोल्ड (स्वर्ण) मेडल, बिंदियारानी देवी ने सिल्वर (रजत) मेडल और गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज (कांस्य) मेडल जीता।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: मुक्केबाज निकहत जरीन पदक के करीब, शिव थापा और सुमित हुए बाहर

जॉन सीना ने शायद उनके जज्बे को सलाम करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। जॉन सीना ने इस समय डब्लू डब्लू ई से दुरी बना ली है और इस वजह से फैंस उन्हें काफी याद भी कर रहे है। आखिरी बार उन्हें 27 जून को रॉ के एक ऐपिसोड में देखा गया था। वहां उन्होंने अपनी 20वीं सालगिरह बनाई थी। यह कहना अब मुश्किल है कि अब उनकी वापसी कब होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़