ब्लैकवुड का बड़ा बयान, कहा- इंग्लैंड के कप्तान ने किया मेरा ध्यान भटकाने का प्रयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

मैनचेस्टर। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाने वालों में शामिल रहे बल्लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड ने कहा है कि उनकी मैच जिताने वाली 95 रन की पारी के दौरान इंग्लैंड ने छींटाकशी करके उनका ध्यान भटकाने का प्रयास किया जिसमें कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स उनकी अगुआई कर रहे थे। ब्लैकवुड ने 95 रन की जुझारू पारी खेली जिससे वेस्टइंडीज 200 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए साउथम्पटन में पहला टेस्ट चार विकेट से जीतकर तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाने में सफल रहा। ‘विजडन’ ने ब्लैकवुड के हवाले से कहा, ‘‘पहली गेंद से ही कप्तान बेन स्टोक्स मुझे कुछ ना कुछ कह रहे थे। मुझे लगता है कि वे कोशिश कर रहे थे कि मैं खराब शॉट खेलूं लेकिन किसी भी समय मेरा ध्यान नहीं भटका। जब मैं क्रीज पर था तो वे दबाव में थे, मैं नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें पता था कि वे मुझे खराब गेंद नहीं फेंक सकते। मुझे याद नहीं कि वे क्या कह रहे थे लेकिन कुछ बुरा नहीं कहा। यह क्रिकेट है। आपको हमेशा कुछ ना कुछ सुनने को मिलता है और खेल इसी तरह खेला जाता है।’’

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में Britain देगा 50 लाख पाउंड की आर्थिक मदद, बचावकर्मियों की भी पेशकश की

Real Madrid की Real Sociedad पर धमाकेदार जीत, Set Pieces की सटीक रणनीति से पलटा मैच का पासा

UK Citizenship हासिल करने में भारतीय सबसे आगे, ब्रिटेन में स्थायी निवास में भी 51% उछाल

US Dollar के मुकाबले Rupee 1 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ