जेसिका लाल हत्याकांड: मनु शर्मा को तिहाड़ जेल से किया गया रिहा, LG ने दी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा को समय से पूर्व जेल से रिहा करने की मंजूरी दे दी है। वह इस मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई। तिहाड़ जेल में करीब 17 वर्ष से बंद मनु शर्मा को रिहा कर दिया गया है। उसे सोमवार को तिहाड़ से रिहा कर दिया गया। दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले दिल्ली सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने पिछले महीने मनु शर्मा को समय से पूर्व रिहा करने की सिफारिश की थी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्यैंद्र जैन की अध्यक्षता में 11 मई को हुई एसआरबी की बैठक में यह सिफारिश की गई थी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा को जेसिका लाल की हत्या के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिसम्बर 2006 में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की सीमा को खुलवाने के लिए HC में याचिका दायर, केजरीवाल ने एक हफ्ते के लिए सील की थी सीमाएं

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग

Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti

भदोही में Yogi Adityanath ने 1,340 करोड़ से ज्यादा की 112 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

MPESB Recruitment 2026: सब-इंजीनियर समेत 1700 पदों पर दोबारा शुरू होंगे आवेदन