यीशु ही एकमात्र वास्तविक भगवान, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले राहुल से कैथोलिक पादरी ने कहा

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में एक विवादास्पद कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की। तमिलनाडु के पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी को यह पूछते हुए सुना जा सकता है, "यीशु मसीह भगवान का एक रूप हैं, क्या यह सही है? जिस पर तमिलनाडु के पुजारी जॉर्ज पोन्निया ने जवाब दिया, "वह असली भगवान हैं।"

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर हरदीप पुरी ने क्यों कहा, 'भाजपा शासित राज्यों से तेल भरवा लें'

पोन्निय्याह आगे कहते हैं, "भगवान उसे (स्वयं को) एक आदमी के रूप में प्रकट करते हैं, एक वास्तविक व्यक्ति ... शक्ति की तरह नहीं ... इसलिए हम एक मानव व्यक्ति को देखते हैं।"पोन्नैया का भड़काऊ बयान देने का इतिहास रहा है, जिसने उन्हें अतीत में मुश्किल में डाला है। उन्हें पिछले साल जुलाई में मदुरै के कालीकुडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, द्रमुक मंत्री और अन्य के खिलाफ कथित रूप से 'अभद्र भाषा' करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राहुल गांधी ने उनसे मुट्टीडिचन पराई चर्च, पुलियूरकुरिची में मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: देश पहले ही एकजुट, भाजपा ने कहा- खत्म हो गया है कांग्रेस का लोगों से संवाद

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पूनावाला ने कहा कि यह राहुल गांधी का नफरत जोड़ो अभियान है। आज उन्होंने जॉर्ज पोन्नैया जैसे व्यक्ति को भारत जोड़ी यात्रा का पोस्टर बॉय बनाया है, जिसने हिंदुओं को चुनौती दी, धमकी दी और भारत माता के बारे में अनुचित बातें कही। कांग्रेस का हिंदू विरोधी होने का लंबा इतिहास रहा है। 

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

मुफ्त अनाज योजना से गुमराह न हो गरीब जनता, जनता के पैसे से दिया जाता है अनाज: Mayawati

वोट के जरिए अनुच्छेद-370 निरस्त करने पर अपनी नाखुशी जाहिर करें : Mehbooba Mufti

Mahindra XUV 3XO: लॉन्च हो गई महिंद्रा की ये धांसू SUV! जानें कीमत, फीचर्स सहित सबकुछ