जेट एयरवेज की बैंकों के साथ बैठक, सप्ताहांत घरेलू मार्गों पर उड़ेंगे 6- 7 विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

नयी दिल्ली। नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज इस सप्ताहांत दोनों दिन घरेलू मार्गों पर छह से सात विमानों का परिचालन करेगी। नागर विमानन सचिव पी. एस. खरोला ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमानन कंपनी से कहा गया है कि स्थिति से निपटने के दौरान वह यात्रियों के मुद्दों का भी ध्यान रखे। उड़ान रद्द होने की स्थिति में कंपनी से यात्रियों को 48 घंटे पहले सूचित करने के लिए कहा गया है। 

खरोला ने कहा की जेट की बैंकों के साथ बैठक हुई है। उसने कोष की मांग की है। कंपनी अभी 11 विमानों का परिचालन कर रही है। सप्ताहांत पर दोनों दिन (शनिवार और रविवार) कंपनी घरेलू मार्गों पर छह से सात विमानों का परिचालन करेगी।उन्होंने बताया कि वर्तमान में जेट एयरवेज 50 से भी कम घरेलू उड़ानों का परिचालन कर रही है।वहीं उसने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सोमवार तक के लिए बंद कर दी हैं।

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज पर फिर गहराया संकट, PMO ने बुलाई आवश्यक बैठक

जेट एयरवेज का संकट गहराने को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ)ने स्थिति पर चर्चा के लिये आपात बैठक बुलायी है।सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय के बैठक बुलाने से पहले नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभू ने मंत्रालय के सचिव से जेट एयरवेज से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करने के लिए कहा था।इस बीच दूसरी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने उड़ानों के निलंबन में कमी लाने के लिये ड्राई लीज पर 16 बोइंग 737-800 एनजी विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने की शुक्रवार को घोषणा की।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश