जेट एयरवेज के पायलटों के संगठन ने विमान नहीं उड़ाने के फैसले को टाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

मुंबई। जेट एयरवेज के पायलटों के संगठन नेशनल एवियटर्स गिल्ड (एनएजी) ने  विमान नहीं उड़ाने  के अपने फैसले को कुछ समय के लिए टाल दिया है। संगठन ने ऐसे समय में यह निर्णय किया है जब सोमवार को एयरलाइन के प्रबंधन की ऋणदाताओं के साथ बैठक होनी है। इससे पहले गिल्ड से जुड़े करीब 1,100 पायलटों ने ‘वेतन भुगतान नहीं होने की वजह से’ सोमवार सुबह 10 बजे से विमान नहीं उड़ाने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज ने विमान सेवाओं का निलंबन 16 अप्रैल तक बढ़ाया

अनुरोध के मुताबिक समिति सबको यह सूचित करना चाहती है कि कुछ समय के लिए सभी फैसलों को टाल दिया गया है। सभी पायलटों से 15 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे मुंबई के अंधेरी स्थित जेट एयरवेज के मुख्यालय सिरोया सेंटर में यूनिफॉर्म में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज के पांच प्रतिशत से अधिक शेयर SBI कैप ट्रस्टी के पास गिरवी

एनएजी कुल 1,600 पायलटों में से 1,100 पायलटों के प्रतिनिधित्व का दावा करता है। इकाई ने मार्च के अंत में एक अप्रैल से जहाज नहीं उड़ाने का निर्णय किया था। उन्होंने बाद में इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया था। उनका कहना था कि वह नए प्रबंधन को कुछ और समय देना चाहते हैं। भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में बैंकों का एक समूह इन दिनों जेट एयरवेज के प्रबंधन का काम देख रहा है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी