गहराया जेट एयरवेज का संकट, बृहस्पतिवार को केवल 14 विमान संचालित करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

मुंबई। भीषण अर्थिक संकट का सामना कर रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने बृहस्पतिवार को संचालित होने वाले अपने विमानों की संख्या को घटाकर 14 कर दिया है। एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 14 विमानों में आठ बड़े विमान हैं जिनकाइस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए किया जाता है।

उन्होंने बताया कि जेट एयरवेज ने बृहस्पतिवार को संचालित होने वाले अपने विमानों की संख्या को घटाकर 14 कर दिया है । इससे पहले मंगलवार को इसने बेड़े के 26 विमानों में से केवल 22 विमान संचालित किए थे।

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज के पायलटों ने DGCA को लिखा पत्र, बकाया वेतन पर ब्याज की मांग की

आपको बता दें कि जेट एयरवेज का दिवालिया होने का संकट गहराता जा रहा है। फिलहाल इसको खरीदने के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई है, जिसके चलते अब एसबीआई ने तारीख को 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा बैंक ने बोली लगाने वाली कंपनियों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा