नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के पायलटों ने खटखटाया मंत्रालय का दरवाजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

नयी दिल्ली। नकदी संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज के पायलटों की यूनियन ने बकाया वेतन के भुगतान को लेकर श्रम मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया है। संगठन ने केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार को पत्र लिखकर कहा है कि बकाया वेतन के कारण स्थिति तनावपूर्ण और निराशाजनक होती जा रही है।

कंपनी आर्थिक दिक्कतों के कारण पिछले कुछ महीने से वेतन देने में देरी कर रही है। कंपनी ने कर्ज की किस्तें चुकाने में भी चूक की है। कंपनी के एक हजार से अधिक पायलटों के संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने यह पत्र छह मार्च को लिखा है।

इसे भी पढ़ें: बोइंग 737 मैक्स-8 पर DGCA के अतिरिक्त सुरक्षा निर्देशों का कर रहे हैं पालन- स्पाइस जेट

पत्र में संगठन ने कहा, ‘‘हमारे सदस्यों के लिये स्थिति तनावपूर्ण और निराशाजनक होती जा रही है जो कि कॉकपिट में रहने वाले पायलटों के लिये ठीक नहीं है। इस संबंध में प्रबंधन से की गयी सारी अपील का कोई असर नहीं हुआ।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह