By अभिनय आकाश | Oct 09, 2026
उत्तर प्रदेश से इस समय की बड़ी खबर। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर योगी कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक फैसला किया है। लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि जेवर एयरपोर्ट का नया नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। राज्य कैबिनेट ने इस हवाई अड्डे का नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' करने के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट की मुहर के बाद अब इस हवाई अड्डे को 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के नाम से जाना जाएगा।