जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने गिरते जल स्तर पर जताई चिंता तथा वृक्षारोपण पर दिया बल

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 11, 2023

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रबूपुरा स्थित राजकीय महाविद्यालय के 01 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, वहां पहुंचकर बच्चों से बात की और संबोधित करते हुए कहा कि "रबूपुरा का यह महाविद्यालय प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की सहृदयता से आपको मिला है। सन 2017 से पहले यहां न तो रोजगार के साधन थे और नहीं शिक्षा का कोई समुचित प्रबंध था, लेकिन आज जेवर नई ऊंचाईयों पर है। औद्योगिक इकाईयां यहां अपने उद्योग धंधे स्थापित कर रही हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क और फिल्म सिटी जैसी योजनाएं भी आपके क्षेत्र में आने वाले समय में स्थापित होंगी, जिससे पर्याप्त मात्रा में रोजगार मिलेगा।"

            जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रबूपुरा राजकीय महाविद्यालय में अध्यनरत तथा इंटरमीडिएट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को कलाई घड़ी और शॉल भेंट कर, उनका उत्साहवर्धन किया।

      इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने राजकीय महाविद्यालय के स्टाफ और बच्चियों के साथ डिग्री कॉलेज प्रांगण में वृक्ष रोपित करते हुए कहा कि "पौधा प्रकृति का मानव को दिये गये सबसे बहूमूल्य उपहारों में से एक है, इन्हे संरक्षित अवश्य करें, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।"

इस मौके पर प्रोफेसर नवीन चांद लोहनी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार अग्रवाल, डॉ निर्देश चौधरी, डॉक्टर अल्पना पोसवाल, श्री अंकित स्वामी, डॉक्टर धर्मेंद्र भाटी, डॉ ऋचा शुक्ला, श्री अतुल कुमार, डॉ हरीश पाल भाटी, श्री जितेंद्र कुमार, डॉक्टर सतीश कुमार, डॉ बबली रानी, डॉ रश्मि शर्मा, डॉक्टर अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Madhubani Saree खरीदते समय न खाएं धोखा! इस Expert Guide से करें असली-नकली की पहचान

West Bengal में Amit Shah का Gorkha Card, बोले- बंगाल का विभाजन नहीं, संवैधानिक समाधान होगा

SuryaKumar Yadav का भविष्य अधर में, कप्तानी छिनने के साथ टीम इंडिया से होंगे बाहर!

भारत की Solar Energy में रिकॉर्ड छलांग, 14 महीने में जोड़े 50 GW, अब दुनिया में नंबर 2 बनने पर नजर