जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग रुकी, किसान समूहों ने घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2021

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)। यहां बस्सी पठाना में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग के दौरान किसानों का एक समूह वहां जमा हो गया और कलाकारों से समर्थन की मांग की। कपूर आनंद एल राय के ‘कलर येलो प्रोडक्शन’ के तहत बन रही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बहन ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत नोट, अपने हाथों से लिखा जीवन का असल खेल

बस्सी पठाना के डीएसपी सुखमिंदर सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई और करीब 20-30 किसान ‘शांतिपूर्ण’ प्रदर्शन के लिए फिल्म की सेट पर पहुंच गए। 11 जनवरी को फिल्म की शूटिंग करीब दो-तीन घंटों के लिए रूकी रही। हालांकि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन था और किसान कलाकारों से समर्थन का आश्वासन चाहते थे और जब कलाकारों ने ऐसा किया तो फिल्म की शूटिंग फिर शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें: फैमिली मैन सीजन 2 का टीज़र रिलीज! गुम हुए श्रीकांत, परिवार दोस्त तलाश में जुटे

कपूर ने इंस्टाग्राम पर किसानों के समर्थन में ‘स्टोरी’ साझा की। इंस्टाग्राम पर स्टोरी वाला पोस्ट 24 घंटे के बाद हट जाता है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा था कि किसान देश का दिल हैं और वह उनके योगदान को समझती और जानती हैं तथा वही देश का पेट भरने में अहम भूमिका अदा करते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही समाधान निकलेगा, जिससे किसानों का भला होगा।

प्रमुख खबरें

Middle East टेंशन से Stock Market में ब्लैक फ्राइडे, निवेशकों के डूबे 19 लाख करोड़

Iran संकट से भारत में गैस पर Panic, अचानक 20 लाख बढ़ी LPG Booking, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

IPL 2026: KKR ने Blessing Muzarabani को किया टीम में शामिल, टी20 के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में है शुमार

IPL का जलवा! KKR के लिए Blessing Muzarabani ने ठुकराया PSL, पाकिस्तान में मचा हड़कंप