Jharkhand: रामगढ़ जिले में एक महिला ने शराबी पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार को 27 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने पति की घर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। महिला का पति आदतन शराबी था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी की पहचान किरण उरांव के तौर पर हुयी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बासल पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी कैलाश कुमार ने बताया कि जिले के लेम गांव में पत्नी के हमले के बाद 28 वर्षीय अशोक उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। कुमार ने कहा कि अशोक एक आदतन शराबी था जो अक्सर नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा करता था और उसके साथ मार पीट करता था। उसके व्यवहार से तंग आकर किरण कई बार अपना ससुराल छोड़कर पिथोरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुबिल्या गांव में अपने माता-पिता के पास चली जाती थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अशोक नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा करने लगा और उस पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पत्नी ने कुल्हाड़ी उठाकर उस पर वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान

Hat-trick के बाद Lamine Yamal का बड़ा दावा, Camp Nou में Barcelona के लिए रचेंगे इतिहास