By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2021
मेदिनीनगर (झारखंड)। पलामू जिले के मनातू थाना में पदस्थापित एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मनातू थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक राजीव नयन सिंह को घटना की जानकारी मिलने के बाद आज निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त मामला सोमवार का है और इसकी शिकायत वहां के नागरिकों के एक शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मंगलवार को की थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एएसआई राजीव नयन सिंह को एक होटल में ग्रामीणों ने महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा और इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया उक्त एएसआई को दोषी पाया गया है और इसकी विशेष जांच के निर्देश दिए गए हैं।