झारखंड भाजपा प्रमुख ने साधा सोरेन सरकार पर निशाना, कहा- राजनीतिक विद्वेष से काम कर रही राज्य सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2020

रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम् नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने दिल्ली से लौटने पर प्रशासन द्वारा उन्हें घर में पृथक किेये जाने को लेकर बुधवार को राज्य सरकार की आलोचना की। वह राज्य सभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद दिल्ली से लौटे हैं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना से अब तक 9,894 व्यक्ति संक्रमित, पांच और लोगों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार राजनीतिक विद्वेष से कार्य कर रही है और प्राशासनिक अधिकारी भी सरकार के इशारे पर विधि विरुद्ध निर्णय ले रहे हैं, जो राज्य के लिये शुभ संकेत नहीं है।’’ मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस संबंध में रांची उपायुक्त के नाम एक पत्र लिखा है और उसकी प्रति राज्य के मुख्य सचिव को भी भेजी है।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal