Jharkhand: हजारीबाग में होगा बीजेपी की परिवर्तन यात्राओं का समापन, 2 अक्टूबर को PM Modi की रैली

By अंकित सिंह | Sep 27, 2024

झारखंड चुनाव को लेकर भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसकी कड़ी में बीजेपी की परिवर्तन यात्राओं का समापन हजारीबाग में होगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को एक रैली को संबोधित भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि जेएसएस ने चुनाव से पहले लाडली बहना योजना की नकल की है। हेमंत सोरेन को हिसाब देना चाहिए... मध्य प्रदेश में इतने दिनों से लाडली बहना योजना चल रही है, महाराष्ट्र में लड़की बहना योजना चल रही है, छत्तीसगढ़, ओडिशा में जब से हमारी सरकार बनी है तब से बहनों के खातों में हम पैसे डाल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-झारखंड के CM को जेल में डाला, जनता ने बहुमत वापस लिया, फिर भी आप सुधर नहीं रहे, सिद्धारमैया के मुद्दे पर बोले संजय राउत

भाजपा नेता ने कहा कि रोजगार बड़ा सवाल है, उन्होंने कहा था कि 5 लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन क्या उन्होंने एक नौकरी के लिए एक पैसा भी दिया? पहले उन्होंने नौकरी नहीं दी और अब वे बच्चों को दौड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपार संभावनाएं हैं, हम यहां के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां आलू और नाशपाती की खेती होती है, मैं ICR से एक टीम भेजूंगा जो वैज्ञानिक तरीके से यहां खेती की सभी संभावनाओं पर विचार करेगी। 

इसे भी पढ़ें: चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार ने लगाया सुरक्षा वापस लेने का आरोप, शिवराज बोले- JMM का दिमाग खराब हो गया है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब यहां भाजपा की सरकार आई तो काम हुआ लेकिन कांग्रेस-JMM की सरकार ने पूरे झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि लोग त्रस्त हैं, कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। गठबंधन के लोग झारखंड को लूट रहे हैं। झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए यहां सत्ता परिवर्तन जरूरी है, इसलिए हम परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा यहां परिवर्तन लाएगी, भाजपा की जीत निश्चित है।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion