Jharkhand Cabinet Ministers List 2024: झारखंड कैबिनेट का विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली मंत्रिपद की शपथ

By अभिनय आकाश | Dec 05, 2024

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिपरिषद ने शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने महेशपुर से झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलायी। 28 नवंबर को सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद झामुमो के वरिष्ठ विधायक मरांडी को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था। मरांडी के शपथ के बाद कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन (जेएमएम) और कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह ने पिछले कैबिनेट पदों को बरकरार रखा।

इसे भी पढ़ें: झारखंड : सोरेन मंत्रिपरिषद का बृहस्पतिवार को विस्तार

झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं, जो विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा प्राप्त अब तक की सबसे अधिक सीटें हैं। इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस को 16, राजद को 4 और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन को 2 सीटें मिलीं। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 21 जीती और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन, पिछले महीने, झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता में आया, 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल की, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 24 सीटें हासिल कर सका।

इसे भी पढ़ें: झारखंड : कार-ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो घायल

28 नवंबर को सोरेन के शपथ लेने के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि 9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।  

प्रमुख खबरें

Bareilly में दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

कॉन्सर्ट में जागो मां गाने पर सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, आयोजक गिरफ्तार

Messi के भारत दौरे पर खर्च हुए थे ₹100 करोड़, आयोजक ने SIT के सामने किए बड़े खुलासे

Chief Minister Abdullah ने जम्मू कश्मीर को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया