झारखंड : सोरेन मंत्रिपरिषद का बृहस्पतिवार को विस्तार

Hemant Soren
ANI

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पुष्टि की कि सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे मुख्यमंत्री सोरेन द्वारा राज्यपाल को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, सब कुछ तय हो चुका है। सूची मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को भेजी जाएगी।

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्रिपरिषद में शामिल मंत्री बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

राजभवन के अनुसार समारोह की शुरुआत प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी द्वारा दोपहर के आसपास शपथ लेने के साथ होगी। झामुमो के वरिष्ठ विधायक मरांडी को 28 नवंबर को कैबिनेट की पहली बैठक के दौरान प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था।

नियमित स्पीकर के चुने जाने तक वे सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे। मरांडी के शपथ लेने के बाद मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। कैबिनेट ने नौ से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आहूत करने का भी निर्णय लिया।

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पुष्टि की कि सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे मुख्यमंत्री सोरेन द्वारा राज्यपाल को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, सब कुछ तय हो चुका है। सूची मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को भेजी जाएगी। यह गठबंधन सरकार है। हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। लोगों ने हमें चुना है और हम राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़