झारखंड कांग्रेस में बड़ी फूट, आधा दर्जन से अधिक विधायक गिराने वाले थे सरकार ! CID की जांच में कई खुलासे

By अनुराग गुप्ता | Aug 02, 2022

पश्चिम बंगाल के हावड़ा से भारी नकदी के साथ पकड़े गए कांग्रेस के तीन विधायकों से सीआईडी पूछताछ कर रही है। ऐसे में कई चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक विधायक सरकार गिराने की साजिश और खरीद-फरोख्त में शामिल हो सकते हैं। कई विधायकों और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों पर भी गाज गिर सकती है। ऐसे में सीआईडी अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए कुछ और विधायकों से पूछताछ कर सकती है। कांग्रेस ने पहले ही दावा किया था कि झारखंड में ऑपरेशन लोटस विफल हो गया है।

इसे भी पढ़ें: सोरेन सरकार गिराने के लिए 10 करोड़ और मंत्री पद का आश्वासन, कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, असम CM ने किया खंडन 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई विधायकों ने असम व कोलकाता के एक मोबाइल नंबर पर 50 से अधिक बार फोन किया। जिसके बाद सरकार गिराने की साजिश के आरोपों को बल मिलने लगा है।

तीन विधायकों की गिरफ्तारी के बाद जानकारी सामने आई कि झारखंड से ही पश्चिम बंगाल के इंटेलिजेंस को इनपुट दिए गया कि कुछ विधायक सरकार गिराने से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हैं। ऐसा इसलिए भी किया गया क्योंकि कोलकाता के सादर स्ट्रीट स्थित एक होटल का सीसीटीवी सामने आया। जिसके मुताबिक, होटल के एक कमरे में तीनों विधायकों ने एंट्री की और फिर कुछ देर बाद वो कमरे से बाहर निकले।

सरकार गिराने की हो रही कोशिश ?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि पिछले कुछ दिनों में विधायकों के ऊपर जो प्रयास हो रहा है उससे कहा जा सकता है कि यह लोग (भाजपा) अपने नापाक इरादे में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की हालत बिना पानी के मछली जैसी हो चुकी हैं। वह बिना सत्ता के एक पल नहीं रह सकते और यह देश के लोकतंत्र पर एक हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक नयी राजनीतिक परिभाषा बनाने की कोशिश कर रही है और भाजपा की राजनीतिक महत्वाकांक्षा बहुत अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है लेकिन हम उनके कृत्यों से भयभीत नहीं हैं। हम जानते हैं कि वे किस स्तर तक गिर सकते हैं। जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने भारी कैश के साथ पकड़े गए तीनों विधायकों को किया निलंबित, जयराम रमेश बोले- ऑपरेशन लोटस बेनकाब हो गया 

10 करोड़ रुपए का मिला था ऑफर

इससे पहले बेरमो निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह का एक पत्र सामने आया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि तीनों विधायकों ने उन्हें गुवाहाटी ले जाने और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने के लिए कोलकाता बुलाया था। उन्होंने कहा था कि हिमंत बिस्वा सरमा ने कथित तौर पर नई सरकार में प्रति विधायक 10 करोड़ रुपए के अलावा एक निश्चित मंत्री पद का आश्वासन दिया, जो वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस सरकार को गिराने के बाद बन सकती है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर