By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026
रांची, 30 जुलाई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में देश-विदेश से राज्य के बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बृहस्पतिवार को अपनी शुभकमानाएं दीं। हर साल श्रावण मास में लाखों शिवभक्त देवघर आते हैं और बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए दुमका जिले स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम भी पहुंचते हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित ड्रोन, चेहरा पहचानने वाले कैमरे और 11,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं। अधिकारी ने बताया कि 28 अगस्त को यह मेला समाप्त होगा और इसमें 35-40 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर और उसके आसपास 1,200 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।