पीएम मोदी से मिले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, जेल से रिहाई बाद पहली मुलाकात

By अंकित सिंह | Jul 15, 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, "झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।" पांच महीने जेल में बिताने और जेल से रिहा होने तथा फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। आपको बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इस चुनावी मौसम के बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा और पीएम मोदी के साथ उनकी मुलाकात ने कई चर्चाओं को जन्म दिया है।

अपनी गिरफ्तारी को लेकर हेमंत सोरेन लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावा रहे हैं। वह भाजपा पर आदिवासियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा। हालांकि इन सब के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि यह 'प्रधानमंत्री के साथ शिष्टाचार मुलाकात' थी। कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: हेमंत सरकार में मंत्री बने पूर्व सीएम चंपई सोरेन, राजभवन में 11 मंत्रियों ने ली शपथ

लगभग पांच महीने जेल में बिताने के बाद, उन्हें जमानत मिल गई और 4 जुलाई को फिर से मुख्यमंत्री बन गए। झारखंड उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत देते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टया वह अपराध के लिए दोषी नहीं हैं और इस बात की कोई संभावना नहीं है कि जमानत पर रहते हुए वह कोई अपराध करेंगे। ऐसी खबर है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव तय समय से दो महीने पहले अक्टूबर में हो सकते हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक ही समय पर होने हैं। इन दोनों राज्यों में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट और संशोधित करने की प्रक्रिया जिस शेड्यूल के तहत चल रही है, उसी शेड्यूल का पालन झारखंड में भी किया जा रहा है। इस आधार पर संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड में भी चुनाव इन दोनों राज्यों के साथ होंगे। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान