झारखंड में कोरोना के 230 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,388 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2020

रांची। झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 961 हो गयी है। जबकि संक्रमण के 230 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,08,388 हो गयी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना से 91 और लोगों की मौत, 5,475 नये मामले 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के 1,08,388 संक्रमितों में से अब तक 1,05,258 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2,169 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। अधिकारी ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में कुल 17,598 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 230 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 64, धनबाद में 25, पूर्वी सिंहभूम में 32 और बोकारो में 20 संक्रमित पाये गये।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम