Video | झारखंड के शिक्षा मंत्री Ramdas Soren के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली लाया जाएगा, इरफान अंसारी ने दी जानकारी

By रेनू तिवारी | Aug 02, 2025

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई है। राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने यह जानकारी दी। अंसारी ने बताया कि सोरेन को आज सुबह जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Varanasi | नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरा, प्रधानमंत्री करेंगे 2,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने एक बयान में कहा, ‘‘रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके दिमाग में गंभीर चोट पहुंची और खून का थक्का जम गया।” उन्होंने बाद में संवाददाताओं को बताया कि सोरेन को जमशेदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों को पता चला कि उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है। अंसारी ने कहा, ‘‘हम उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। मैं लगातार उनके संपर्क में हूं और उनकी हालत पर नजर रख रहा हूं।

इसे भी पढ़ें: Operation Muskaan XI: तेलंगाना में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 7000 से ज्यादा बच्चों को मुक्त कराया गया

 

रामदास सोरेन एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं। वे झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री हैं।वे घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड विधानसभा के सदस्य हैं। 2009, 2019 और 2024 में, उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

 

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर