झारखंड चुनाव परिणाम एनआरसी, सीएए के खिलाफ फैसला: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम एनआरसी और सीएए के खिलाफ एक फैसले के रूप में दिखाई देते है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम दो चरणों में ‘‘जोरदार’’ ढंग से प्रचार किया था और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे उठाये थे। 

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इसलिए ऐसा प्रतीत होता है कि कम से कम एक राज्य के लोगों ने निर्णायक रूप से अपना फैसला सुना दिया है कि वे (सीएए और एनआरसी) नहीं चाहते हैं।’’ केजरीवाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के हेमंत सोरेन को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी और कहा कि भाजपा की चुनाव में हार का मतलब यह है कि उनकी सरकार ने झारखंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा