Jharkhand: हेमंत सरकार में मंत्री बने पूर्व सीएम चंपई सोरेन, राजभवन में 11 मंत्रियों ने ली शपथ

By अंकित सिंह | Jul 08, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के 10 अन्य नेताओं ने सोमवार को झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के 4 जुलाई को झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले 3 जुलाई को चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के अन्य वरिष्ठ राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में राजभवन में एक समारोह में 11 नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें: 'बीजेपी ने कुछ भी गलत नहीं किया', चुनावी हार पर Udit Raj का बड़ा आरोप, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही मेरे खिलाफ साजिश की

इससे पहले दिन में, विपक्षी सदस्यों के वॉकआउट के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया। कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था। 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी से कुछ समय पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा से विपक्षी सदस्यों के बहिर्गमन के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में मनोनीत सदस्य ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन सहित कुल 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। 

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir और केंद्र में अविश्वास के लिए National Conference जिम्मेदार, बोलीं Mehbooba Mufti

OCI कार्ड पर प्रदर्शन का हक नहीं, Leave India Notice मामले में Imran Khan को कोर्ट की दो टूक

Beauty Tips: Natural Glow Makeup के लिए Skin Tone और कपड़ों के रंग अनुसार चुनें सही शेड्स

NPP में शामिल हुए Paul Lyngdoh सोमवार को लेंगे मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ