Jharkhand: चुनाव से पहले विस्तार में जुटी BJP, पूर्व सीएम मधु कोड़ा और जेएमएम से निष्कासित नेता लोबिन हेम्ब्रोम हुए शामिल

By अंकित सिंह | Aug 31, 2024

झारखंड में चुनाव से पहले भाजपा अपने विस्तार में जुट गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक दिन बाद, एक अन्य पूर्व सीएम मधु कोड़ा और झामुमो से निष्कासित नेता लोबिन हेम्ब्रोम ने पाला बदल लिया। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं थी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पार्टी की वर्तमान कार्यशैली से असंतोष और "कटु अपमान" का सामना करने का हवाला देते हुए झामुमो से इस्तीफा देने के दो दिन बाद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। 

 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में अगली सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी: झामुमो


67 वर्षीय नेता के भाजपा में शामिल होने को झामुमो के मजबूत समर्थन आधार, अनुसूचित जनजातियों के साथ अपने संबंध को मजबूत करने के पार्टी के प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़ावा के रूप में देखा जा रहा है। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के करीबी माने जाने वाले अनुभवी राजनेता भगवा दल में स्वागत के बाद काफी भावुक नजर आए। हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘चालबाजी’ के बावजूद राज्य में अगली सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी। 

 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: भाजपा में शामिल हुए चंपई सोरेन, शिवराज बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती


झामुमो का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के रांची में एक समारोह में भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटों बाद आया है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा चालबाजी के बावजूद, अपने मिशन में सफल नहीं होगी। झारखंड में अगली सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी।’’ झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर भट्टाचार्य ने कहा कि परिवार का कोई सदस्य छोड़कर जाता है, तो दुख होता है।

प्रमुख खबरें

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, CM और Dy CM ने जताया दुख

American citizens से 1.5 करोड़ डॉलर की ठगी के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार