इस राज्य में मुफ्त में कफन देगी सरकार, बीजेपी ने पूछा- प्राथमिकता जन स्वास्थ्य ना होकर मृत्यु तक सीमित?

By अभिनय आकाश | May 25, 2021

इंसान की यात्रा जब धरती पर पूरी होती है तो वो आखिर वो शमशान या कब्रिस्तान की तरफ पहुंचता है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते जो लोग शमशान या कब्रिस्तान पहुंच रहे हैं। उनकी जिंदगी की जो दुश्वारियां हैं वो उनकी मौत के साथ खत्म नहीं हुई हैं। लेकिन भारत का एक राज्य ऐसा भी है जहां अंत्येष्टि में प्रयोग किए जानेवाले श्वेतवस्त्र को लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है। आपने पहले तो कई बार सुना होगा कि सरकार की तरफ से आम जनता के लिए नई योजनाएं, मुफ्त राशन, शिक्षा, दवाई दिए जाने की घोषणा होती रही है। लेकिन झारखंड की सरकार की तरफ से लोगों को मुफ्त कफन देने की घोषणा की गई है। हेमंत सोरेन सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में किसी को भी कफन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी लोगों को कफन मुफ्त दिया जाएगा।  

इसे भी पढ़ें: दूसरी लहर में केन्द्र सरकार की सलाह के विपरीत लॉकडाउन कर लोगों की जान बचायी : मुख्यमंत्री

सरकार की प्राथमिकता जन स्वास्थ्य ना होकर कफन तक सीमित?

पूरे मामले पर कटाक्ष करते हुए विपक्षी दल भाजपा ने कहा, ‘हुजूर ने ना दवा और न दुआओं के काबिल समझा, बेचारी जनता को बस कफन के काबिल समझा।’ भाजपा ने इस निर्णय को अपरिपक्वता की पराकाष्ठा बताते हुए इसे ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ का परिणाम बताया। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सोमवार देर शाम बयान जारी कर झारखंड सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास में शायद यह पहला मौका होगा जब किसी सरकार की प्राथमिकता जन स्वास्थ्य ना होकर के मृत्यु और कफन तक सीमित रह गई है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर और संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार के पास कार्ययोजनाओं का अभाव स्पष्ट झलक रहा है, किंतु सरकार के जिम्मेदार मंत्री वर्तमान परिस्थिति को राजनीतिक अखाड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

राज्य में कोरोना से 37 की मौत

झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 37 और लोगों की मौत हो गई और कोविड-19 के 1345 नये मामले सामने आये। स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या4838 पहुंच गयी है जबकि कुलमामले 330417 हो गए हैं। 

प्रमुख खबरें

120 देशों में बैन..खलीफा के ब्रह्मास्त्र से खाड़ी में खलबली, नरसंहार वाला रक्तबीज इजरायल में ला देगा तबाही!

ईरानी हमलों से दहला Saudi Arabia! रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने पाक आर्मी चीफ से की मुलाकात, क्या युद्ध में कूदेगा पाकिस्तान?

कायर और समझौतावादी: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

Paramahansa Yogananda Death Anniversary: UP के मुकुंद कैसे बने पश्चिम में Father of Yoga, बड़ी-बड़ी हस्तियां बनीं शिष्य