झारखंड सरकार लॉकडाउन पर पूरी तरह केन्द्र सरकार के साथ: हेमंत सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को स्पष्ट किया कि लॉकडाउन की अवधि के बारे में उनकी सरकार पूरी तरह केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रही है। सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लॉकडाउन की अवधि के मामले में उनकी सरकार पूरी तरह केन्द्र सरकार के साथ रही है और आगे भी उसके दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा। उन्होंने राज्य के संसाधनों की बात करते हुए कहा कि राज्य नब्बे प्रतिशत अपने संसाधनों के लिए केन्द्र पर निर्भर करता है लिहाजा कोरोना वायरस के इस संकट में उसे केन्द्र सरकार के मदद की हर कदम पर आवश्यकता होगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दुकानों के खोले जाने संबंधी छूट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में सभी 24 जिलों के उपायुक्तों को लॉकडाउन के दौरान उनके यहां की स्थितियों का आकलन करके ही दुकानों को खोलने की अनुमति देने कोकहा गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दूकानें खुल रही हैं। इस बीच राज्य के वित्त मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने स्वीकार किया है कि देश में लागू किये गये लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित करने में भारी मदद मिली है। उन्होंने एक बयान में कहा कि आगे इस लॉकडाउन में कोई छूट देने से पूर्व स्थितियों का पूरी तरह आकलन किया जायेगा और दुकानें खोलने की अनुमति वहीं दी जायेगी जहां सामाजिक दूरी बरतने का अनुपालन उचित ढंग से किया जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana