झारखंड सरकार कोई काम नहीं कर रही, केवल बहाने बना रही : मरांडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

रांची। भाजपा में अपनी पार्टी झाविमो (प्र) का विलय करने वाले बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार कोई काम नहीं कर रही है और केवल बहाने बना रही है। सोमवार को भाजपा में अपनी पार्टी के विलय के बाद पहली बार यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यह आरोप लगाये।

इसे भी पढ़ें: CAA: मुस्लिम नेताओं के भाजपा छोड़ने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा- जिन्हें जाना होता है, उन्हें बहाना चाहिये

मरांडी ने कहा, ‘‘यह सरकार केवल बहाने बना रही है,कोई काम नही कर रही। जबकि उसे चुनावों में जनता से किये अपने वायदों पर अमल करना चाहिये।’’ 

इसे भी पढ़ें: भाजपा चाहे तो मेरी सुरक्षा भी वापस ले लें: अखिलेश यादव

मरांडी ने पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं की जांच कराने से संबंधित हेमंत सरकार की घोषणा पर कहा कि जांच कराने से सरकार को किसने रोका है, सरकार जिस स्तर पर चाहे उसे जांच कराना चाहिये। भाजपा के एक नेता ने बताया कि मरांडी दिन में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। 

 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव