भटके युवकों की मुख्यधारा में वापसी पर सम्मानित जीवन जीने में मदद करेगी सरकार : सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

रांची|  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि विभिन्न कारणों से मुख्यधारा से भटक गए युवकों से आग्रह है कि वे मुख्यधारा में लौट आएं, सरकार उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का साधन और रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन देती है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता मरांडी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कमी को दीपावली का उपहार बताया

मुख्यधारा से भटके युवाओं से वापसी की अपील करते हुए सोरेन ने कहा, ‘‘‘‘मुख्यधारा में लौटने वाले युवकों को सरकार सम्मान के साथ जीने का अधिकार और रोजगार उपलब्ध कराएगी।’’

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें अपने वीर पुलिस जवानों पर गर्व है। झारखंड जैसे कठिन भौगोलिक क्षेत्र वाले राज्य में हमारे पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने जिस कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस से विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘लोगों की रक्षा और समाज में शांति कायम रखने के दौरान आपने जो मनोबल दिखाया है, वही हमारी ताकत है। इसी के बल पर राज्य की लगभग सवा तीन करोड़ आबादी अमन और चैन से रह रही है।’’

मुख्यमंत्री ने आज पुलिस पदाधिकारियों, जवानों और वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों के परिजनों को संबोधित किया।

उन्होंने समारोह में 57 पुलिस पदाधिकारियों /जवानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पदक देकर सम्मानित किया। इनमें एक पुलिस पदाधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक,27 पुलिस पदाधिकारियों /कर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक और 29 पुलिस पदाधिकारी/ कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अलग राज्य बनने के बाद झारखंड की गिनती देश में सबसे ज्यादा उग्रवाद प्रभावित राज्यों में होती थी। लेकिन आपने अपनी ताकत से उग्रवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। आज हम कह सकते हैं कि उग्रवाद को काफी हद तक नियंत्रित करने में कामयाबी मिली है। इतना ही नहीं, उग्रवाद की आड़ में पनपे असामाजिक और अपराधिक संगठनों को भी आपने करारा जवाब दिया है।’’

इस अवसर पर आयोजित परेड में झारखंड सशस्त्र पुलिस- 1, झारखंड सशस्त्र पुलिस -2, वायरलेस की बटालियन,झारखंड सशस्त्र पुलिस -10 (महिला वाहिनी), इंडियन रिजर्व बटालियन -5,रांची जिला बल और झारखंड जैगुआर की टीम शामिल हुई।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के स्कूल-कॉलेज में लागू होंगे एनसीसी के नये पाठ्यक्रम

इसके अलावा झारखंड सशस्त्र पुलिस बटालियन- 1, झारखंड सशस्त्र पुलिस बटालियन -10 और झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग की बैंड टीम ने भी भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी