Jharkhand: महिला को मित्रता करने के लिए धमकाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2023

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक विवाहिता को मित्रता करने के लिए चाकू दिखाकर धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि रामगढ़ कस्बे के सौदागर मुहल्ला निवासी व्यक्ति बुधवाररात महिला के घर में घुस गया और मित्रता का प्रस्ताव ठुकराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि घटना से इलाके में तनाव फैल गया क्योंकि व्यक्ति दूसरे समुदाय से है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा चेक करने का आसान तरीका

पुलिस ने बताया कि महिला के पड़ोसी और परिवार वाले रामगढ़ पुलिस थाने पहुंचे और उस व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। रामगढ़ थाने के प्रभारी रोहित कुमार ने कहा, ‘‘महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान आरजू मंसूरी के रूप में हुई है, जिसे बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh के शामली में 190 प्रतिबंधित मादक पदार्थ गोलियां जब्त

Uttar Pradesh: नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Gautam Buddha Nagar में धारा 163 लागू, नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात होगा भारी पुलिस बल

Germany के एक बैंक में लाखों यूरो की संपत्ति की चोरी