झारखंड में महागठबंधन के विधायकों को रायपुर किया जाएगा शिफ्ट, अमित शाह के डर से 3 दिन पहले का प्लान हुआ था कैंसिल?

By अभिनय आकाश | Aug 30, 2022

झारखंड के महागठबंधन के विधायकों को रायपुर ले जाया जाएगा। छत्तीसगढ़ का रायपुर जहां कांग्रेस की सरकार है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड में महागठबंधन के विधायकों को शाम के साढ़े चार बजे स्पेशल विमान से रायपुर ले जाया जाएगा। लाभ का पद मामले को लेकर सदस्यता पर बनी संशय अभी तक दूर नहीं हुई है। हेमंत सोरेन की सदस्यता पर तलवार अभी भी लटक रही है। ऐसे में महागठबंधन के विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश के रूप में इस कदम को देखा जा रहा है। इंडिगो प्लेन भी कांग्रेस के नाम से बुक करा लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: नाबालिग को जिंदा जलाना पशुता, दुमका की घटना पर बोले ओवैसी- मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट बनाई जाए

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले भी विधायकों को रायपुर ले जाने की कोशिश हुई थी। विधायकों को मुख्यमंत्री निवास से बसों में भरकर चालीस किलोमीटर की दूरी पर रखा भी गया था। विधायकों को रायपुर ले जाने की पूरी तैयारी हो गई थी और होटल की भी व्यवस्था हो गई थी। हालांकि उस वक्त विधायकों को शिफ्ट करने के कार्यक्रम को टाल दिया गया था। जिसके पीछे की वजह सूत्र  बताते हैं कि उसी दिन बीजेपी के चाणक्य अमित शाह एनआईए के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रायपुर में ही मौजूद थे। जिसके बाद आनन फानन में महागठबंधन के विधायकों को शिफ्ट करने का प्रोग्राम टाल दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें