By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2024
झारखंड के लोहरदगा जिले में बुधवार रात पुलिस के एक अधिकारी की उसके ही सहकर्मी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमान ने बताया कि घटना से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी दो अन्य व्यक्तियों के साथ किराए के मकान में रहते थे।