Jharkhand: सीता सोरेन ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया, दुमका में दोबारा मतदान की मांग की

By अंकित सिंह | Jun 01, 2024

दुमका लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सीता सोरेन ने शनिवार को मतदान प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया और कहा कि वह चुनाव आयुक्त से निर्वाचन क्षेत्र में फिर से मतदान कराने के लिए कहेंगी। उनका दावा है कि मतदान प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की गई है। उन्होंने कहा कि मैंने दुमका शहरी क्षेत्र के कई बूथों का दौरा किया और अनियमितताएं पायीं। इस संबंध में मैंने उपायुक्त को जानकारी दे दी है। अनुभवहीन बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को तैनात किया गया है, जिससे मतदाताओं को परेशानी हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: खड़गे ने राहुल गांधी को बताया PM पद के लिए अपनी पसंद, BJP का तंज, क्या उन्होंने ममता और अरविंद केजरीवाल से पूछा?

गौरतलब है कि सीता सोरेन जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। वह झामुमो से तीन बार की विधायक हैं, लेकिन 2009 में अपने पति दुर्गा सोरेन की मृत्यु के बाद से झामुमो पर उन्हें अलग-थलग करने और उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए 20 मार्च को भाजपा में शामिल हो गईं। सीईओ कुमार के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक दुमका में 29.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. जबकि गोड्डा और राजमहल में यह क्रमश: 29.39 फीसदी और 30.04 फीसदी है. उन्होंने तर्क दिया कि तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में औसत मतदान लगभग समान है।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस

Election Commission के SIR प्रोसेस पर उठे सवाल, Kapil Sibal और वकीलों ने CEC के इस्तीफे की मांग की

बिहार MLC Election में JDU विधायक Anant Singh का बागी रुख, जन सुराज प्रत्याशी को दिया समर्थन

बिना रिश्वत नौकरी चाहिए तो Yogi Adityanath को तीसरी बार CM बनाएं: OP Rajbhar