झारखंड : आबकारी कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2024

झारखंड में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि अभियान के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत हुई है।

इसमें कहा गया है, ‘‘दुर्भाग्यवश, शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मौत के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है।’’

पुलिस के मुताबिक, सभी केन्द्रों पर चिकित्सा दल, दवाइयां, एम्बुलेंस और पेयजल सहित पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 10 अभ्यर्थियों की मौतहोने का दावा करते हुए मामले की न्यायिक जांच तथा मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी