सीआईएससीई की 10वीं की परीक्षा में झारखंड की छात्रा शांभवी जयसवाल बनीं राष्ट्रीय टॉपर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2025

झारखंड की शांभवी जयसवाल ने भारतीय स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाएं (सीआईएससीई) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 100 फीसदी अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर टॉप किया है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। चिकित्सक माता-पिता की बेटी शांभवी ने बिना किसी ट्यूशन के पढ़ाई की और प्रतिदिन छोटे लक्ष्य तय कर उन्हें पूरा किया। भविष्य में वह कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई करना चाहती हैं।

रांची के सेक्रेड हार्ट स्कूल के सभी 149 छात्र 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ पास हुए। विद्यालय की रिद्धि बर्नवाल 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहीं। परीक्षा में छात्राओं के पास होने का प्रतिशत 99.45 और छात्रों का 98.64 रहा।

प्रमुख खबरें

अभिषेक बनर्जी की हुंकार: CID या ED, कोई हमें झुका नहीं सकता, हम नहीं डरते

बिल्कुल बर्दाश्त नहीं...ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर किसे दी सीधी चेतावनी

जहाज पर थे भारतीय नागरिक, तभी अमेरिका ने किया हमला, एक्शन में नौसेना, घेरा समुद्र!

Virat Kohli का Kane Williamson के लिए भावुक संदेश: प्रतिद्वंद्वी से दोस्त तक का सफर बेहद खास