झारखंड विस चुनाव : संथाल की 16 सीटों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.19 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2019

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में झामुमो का गढ़ माने जाने वाले संथाल क्षेत्र की 16 विधानसभा सीटों के लिए कड़ाके की ठंड़ के बीच आजबृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.19 प्रतिशत मतदान हुआ। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सभी स्थानों पर भारी मतदान की खबर है। सभी सीटों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं जिनमें महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण, हेमंत सोरेन सहित इन दिग्गजों की अग्निपरीक्षा

उन्होंने बताया कि 11 बजे तक राजमहल विधानसभा सीट पर 29.21 प्रतिशत, बोरियो सीट पर 28.62, बरहेट सीट पर 27.39 प्रतिशत, लिट्टीपाड़ा सीट पर 36.08 प्रतिशत, पाकुड़ पर 35.19, महेशपुर पर 38.40, शिकारीपाडा पर 30.21, नाला पर 32.05, जामताड़ा पर 33.07, दुमका पर 25.10, जामा पर 26.43, जरमुंडी पर 21.83 प्रतिशत, सारठ पर 32.30, पोडैयाहाट पर 23.22, गोड्डा पर 24.68 और महगामा सीट पर 24.55 प्रतिशत मतदान की खबर है। अंतिम चरण में 236 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 40,05,287 मतदाता करेंगे। इन 16 सीटों में से सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में इन 16 सीटों में से छह झामुमो ने और पांच भाजपा ने जीती थीं। 

इसे भी पढ़ें: हेमंत विवादित बयान के लिए हिन्दू समाज से माफी मांगें : स्वामी दिव्यज्ञान

इन सीटों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और तड़के ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये थे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा था कि सभी 16 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां की गयी हैं और प्रारंभिक सूचना के अनुसार सभी स्थानों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है। अनेक इलाकों के नक्सलियों का गहरा प्रभाव होने के बावजूद सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी होने की सूचना है।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।