ओडिशा के झारसुगुड़ा में Jharsuguda प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

भुवनेश्वर, चार अगस्त ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सोमवार को बड़माल के तुम्बेकेला के पास एक ट्रक को रोका और गत्ते के 197 डिब्बों में बंद कफ सिरप बरामद किए।

झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक जी. रेड्डी राघवेंद्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि यह खेप पड़ोसी राज्य झारखंड के जगन्नाथपुर से लाई गई थी और इसे अवैध आपूर्ति के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रतिबंधित सामग्री के स्रोत का पता लगाने, अंतरराज्यीय आपूर्ति नेटवर्क की पहचान करने, इसे कहां ले जाया जा रहा था इसका पता लगाने और इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

PM के जवाब का इंतजार, सरकार को पिटीशन की कॉपियां सौंप धरने से उठे केजरीवाल

डगमगाने लगा विमान, मची चीख-पुकार, Air India की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्री घायल

मध्यस्थ ही संदिग्ध...अमेरिका-ईरान डील में पाकिस्तान OUT, ट्रंप को सऊदी पर भरोसा

सिर्फ एक बंदा काफ़ी है: PK से ओवैसी तक...कैसे अकेले दम पर राजनीति का रुख बदलने में लगे ये लोन वॉरियर्स