चर्चा में जिया खान सुसाइड केस, साइकोलॉजिस्ट ने सूरज पंचोली को लेकर किए चौकाने वाले खुलासे, CBI कोर्ट को सौपी रिपोर्ट

By एकता | Aug 21, 2022

बॉलीवुड दिवंगत अभिनेत्री जिया खान का सुसाइड मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। हाल ही में अभिनेत्री की मां राबिया खान ने मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत में गवाही दी थीं। उन्होंने अभिनेता सूरज पंचोली पर अपनी बेटी को मौखिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। राबिया खान के इस बयान के बाद से ही अभिनेता सुर्खियों में बने हुए थे कि अब उनको लेकर एक और चौकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, जिया खान मामले में एक साइकोलॉजिस्ट ने सीबीआई अदालत को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें उन्होंने सूरज की बातों को अधूरा और मनगढ़ंत बताया है। साइकोलॉजिस्ट की इस रिपोर्ट के बाद अभिनेता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में आईं Somy Ali, एक्स बॉयफ्रेंड Salman Khan पर लगाए गंभीर आरोप, बाद में डिलीट किया पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 को अपने जुहू अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री के कमरे से पुलिस को 6 पेज का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने सूरज और अपने बिगड़ते रिश्ते, ब्रेकडाउन को लेकर बातें लिखी थीं। जिया की माँ राबिया खान ने अभिनेता पर उनकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री को मरे 9 साल गुजर गए हैं, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है। बता दें कि इस मामले की जाँच फ़िलहाल सीबीआई कर रही है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी