जिग्नेश मेवानी को नहीं मिली कोर्ट से राहत, 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, जमानत याचिका भी हुई खारिज

By अनुराग गुप्ता | Apr 26, 2022

नयी दिल्ली। गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी को असम के बारपेटा जिले की अदालत से फिलहाल राहत नहीं मिली है। अदालत ने उनकी जमानत भी याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के मामले में जिग्नेश मेवानी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया है। 

जिग्नेश मेवानी को मिली थी जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट किए जाने के मामले में जिग्नेश मेवानी को सोमवार को कोकराझार की एक अदालत ने जमानत दे दी। इसके तुरंत बाद ही असम पुलिस ने जिग्नेश मेवानी को पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। 

इसे भी पढ़ें: जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी पर भड़के हार्दिक पटेल, कहा- अब तो देश में विधायक भी सुरक्षित नहीं 

गौरतलब है कि जिग्नेश मेवानी को असम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था और फिर कोकराझार की एक अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद रविवार को एक बार फिर से जिग्नेश मेवानी को अदालत के सामने पेश किया गया। ऐसे में अदालत ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लेकिन सोमवार को जिग्नेश मेवानी को जमानत मिल गई थी।

प्रमुख खबरें

Ganesh Utsav पर बप्पा को लगाएं मलाई मोदक का भोग, घर पर बनाएं यह आसान Recipe

Punjab में Ravneet Bittu के काफिले पर कथित पथराव, आप कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Lord Ganesha का स्त्री स्वरूप हैं Devi Vinayaki, इस वजह से प्रकट हुआ था यह दिव्य रूप

Project Cheetah के तहत Kuno National Park में जन्मी KGP12 ने चार शावकों को दिया जन्म