'जिन्ना और सावरकर ने कराया था देश का बंटवारा, मोहल्लों का बंटवारा करा रही भाजपा': दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप

By Renu Tiwari | Oct 31, 2025

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मोहम्मद अली जिन्ना और विनायक दामोदर सावरकर ने वर्ष 1947 में भारत का बंटवारा कराया था, जबकि भाजपा इन दिनों देश के शहरों और मोहल्लों का बंटवारा करा रही है। सिंह ने उन्होंने राज्य के सागर शहर के दो मुस्लिमबहुल मोहल्लों से हिंदुओं के कथित पलायन की मीडिया खबरों को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: Nvidia बनी दुनिया की पहली 5 ट्रिलियन डॉलर कंपनी | भारत की GDP से भी बड़ी हुई मार्केट वैल्यू

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। सिंह ने इस ओर स्पष्ट इशारा करते हुए 31 अक्टूबर का जिक्र किया। राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि देश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में ‘नागरिकता के प्रमाण’ इकट्ठे किए जा रहे हैं। सिंह ने कहा,‘‘जिस व्यक्ति ने तीन-चार बार मतदान कर दिया है, बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) बिना किसी शिकायत के मतदाता सूची से उसका नाम क्यों कटवा रहे हैं? डबल इंजन सरकारों में बीएलओ, भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

News Source - PTI NEWS 

प्रमुख खबरें

Share Market में गिरावट के बीच Rupee की दमदार वापसी, Dollar के मुकाबले 16 पैसे मजबूत

World Yogasana Championship: अहमदाबाद में इतिहास रचने को तैयार USA की टीम, 60 से ज्यादा देश लेंगे हिस्सा

परीक्षा अनियमितताओं पर युवा कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग

फोन पर Donald Trump ने की Netanyahu से की गालियां देकर बात! धमकी दी और कहा- अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते