2021 में तनाव ही चीन का एजेंडा! जिनपिंग ने दिया सेना को युद्ध की तैयारी करने का आदेश

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2021

भारत संग तनातनी के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को किसी भी वक्त युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। इतनी ही नहीं उन्होंने सशस्त्र बलों को वास्तविक जंगी परिस्थितियों में युद्धअभ्यास करने का भी आदेश दिया है। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का आदेश ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका और भारत के साथ चनाव लगातार चल रहा है। जिनपिंग के आदेश के बाद हरकत में आई चीनी सेना ने तिब्बत में भारतीय सेना के पास युद्धअभ्यास तेज कर दिए। यह अभ्यास पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर किया जा रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने इससे संबंधित वीडियो भी डाला है। जिसमें चीनी सेना असली युद्ध को लड़ने का अभ्यास कर रही है। 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना की सैन्य ईकाई पीएलए को एक जुलाई तक इस दिशा में अपनी तैयारी पूरी कर लेनी है। गौरतलब है कि 1 जुलाई को सीपीसी की 100वीं वर्षगांठ है। 

2018 में भी दिया था ऐसा आदेश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस तरह के आदेश इससे पहले जनवरी 2018 में जारी किया था। उस वक्त उत्तरी चीन में एक शूटिंग रेंज में पहुंचे थे। 2021 में लगातार चौथा साल है जब जिनपिंग ने सेना के लिए युद्धअभ्यास वाला फरमान जारी किया है।

प्रमुख खबरें

बलूचिस्तान आजाद, पाकिस्तान से अलग हुआ झंडा और रुपया?

Global South को China का बड़ा साथ: Xi Jinping ने 5000 AI Projects के साथ पेश किया भविष्य का रोड मैप

OMG 2 विवाद पर Producer Ashwin Varde का बयान, Paresh Rawal के दावे खारिज किए

MEA Briefing : PoJK, China, West Asia, Bangladesh, Russia और US से संबंधित मुद्दों पर India ने दिया जवाब